ले चल भगवान
ना हो कोई जाति॑भेद
ना हो कोई भेदभाव
ले चल ले चल मुझे कही
ले चल भगवान
ना हो कोई किसीको दुःख
ना हो कोई किसीको दर्द
ले चल ले चल मुझे कही
ले चल भगवान
ना हो कोई किसीसे जुदा
ना हो कोई किसीसे खता
ले चल ले चल मुझे कही
ले चल भगवान
जहा सिर्फ मुझको शांती मिले
जहा सिर्फ मुझको खुशी मिले
जहा काटे भी ना चुभे
ऐसी मुझको राह मिले
जहा मुझको कोई भी गम ना मिले
ले चल ले चल मुझे कही
ले चल भगवान
No comments:
Post a Comment